Posts

भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Image
भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित ज्योत भारती जी के धोरे में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिवस कथा व्यास संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शंकर के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कहा कि सावन मास में शिव पुराण कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता हे उन्होंने रुद्रावतार श्री हनुमान जी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने हनुमान जी के जन्म, उनके अद्भुत पराक्रम, भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति तथा सेवा भाव का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया। कथा के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। भगवान शिव की महिमा और ज्योतिर्लिंगों की पवित्रता का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान शिव और श्री हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा में समाज सेवी नित्यानंद पारीक ने कहा कि प्रति वर्ष की तरह ज्योत भारती जी क...

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा

Image
इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है  दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को  नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Khabaron Me Bikaner धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद  7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है  दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को  नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा—   जयपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 'एक राज्य, एक चुनाव' के तहत नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों, जिनमें 10 नगर निगम, 47 न...

बड़ा गोपालजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा झूलोत्सव

Image
बड़ा गोपालजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा झूलोत्सव बीकानेर। दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में छोटी तीज से बड़ी तीज तक पारंपरिक झूलोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सावन के पावन अवसर पर मंदिर में भगवान के विशेष श्रृंगार के साथ झूला सजाया गया है। प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान के झूलन दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी सन्नू महाराज ने बताया कि झूलोत्सव के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के आकर्षक श्रृंगार से सजाया जाता है तथा भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जाती है। इस धार्मिक आयोजन में मान्यता, पूजा स्वामी, मानसी, खुशी, वर्षा, हेमलता व्यास एवं वरुण स्वामी सहित अन्य श्रद्धालु व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। झूलोत्सव के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भक्त झंवरलाल व्यास ने सावन की मनोहारी छटा और राधा-कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने 'सावन की बरसी ठंडी फुहार, पेड़ों पर लगी झूलों की कतार' तथा 'राधा झूला झूल रही संग श्याम' जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्...

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

Image
मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक पूगल फाटा बस स्टेंड पर बना नाला परेशानी का सबब बना हुआ है । इस आशय की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तम रंगा, सचिव, मुरलीधर विकास समिति बीकानेर ने बताया कि इस बारे में 25 अप्रैल को नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को सूचित किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज इस सूचना को दिए हुए 108 दिन हो गए नाला पर अवैध निर्माण होने के कारण नाले की सफाई नहीं होती हैं और नाले के पानी का बहाव न होने के कारण नाले ने छोटी नहर का रूप ले लिया है । अब बरसात का समय है नाले का गंदा पानी वहां स्थित वूलन मिल में नालियों के द्वारा मिल के अंदर आ जाता है जिससे गंदे पानी की दुर्गंध और मच्छरों का साम्राज्य होने से मिल में काम करने वाले मजदूरों व मिल में रहने वाले परिवारों का वहां रहना और काम करना मुश्किल हो जाता हैं और मच्छरों के कारण कई प्रकार बीमारियां होने की आशंका  है।  मुख्य सड़क भी तालाब का रूप ले लेती है । अनेकों बार प्रशासन को इस बारे में सूचित किया लेकिन नाले की कोई सुध नहीं लेता है । हाल हीी में मुख्यमंत्रीी का बीकानेर आगमन हुआ तो नाले की गंदगी ऊपर से निकाली गई ...

सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में आरएसवीएन का शानदार प्रदर्शन आर्चरी में तीन गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल तथा एक कांस्य पदक जीता

Image
सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में आरएसवीएन का शानदार प्रदर्शन आर्चरी में तीन गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल तथा एक कांस्य पदक जीता अहमदाबाद गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता में आरएसवी की छात्राओं ने अंडर 17 वर्ग में रिक्व राउंड 70 मी में दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल एवं एक कांस्य पदक जीता तथा एलिमिनेशन राउंड में भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरव प्रदान किया। छात्रा प्राची ने तीन गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया जबकि आध्या पुरोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राची तथा आध्या दोनों का सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी चयन हो गया है। विद्यालय के ऋषभ जाखड़, पियूष सोनी, विनायक बिश्नोई तथा विभोर का अंडर 14 बालक वर्ग तथा मिताक्षी का बालिका वर्ग टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। सीबीएसई द्वारा आयोजित ताइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के छात्र अंकित और डैनी गोदारा का भी चयन हुआ है। विद्यालय के तीरंदाजी कोच चयन जोशी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विद्यालय के सर्वा...

दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता बीकानेर में

Image
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Khabaron Me Bikaner धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता बीकानेर में बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मद्देनजर राज्य के एसोसियेशन के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय एम.टी.की. राजस्थान खिलाडियों के चयन हेतु 23 वीं राज्य स्तरीय एम.टी. बी.तथा 31वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन 22 अगस्त को बीकानेर में गजनेर रोड पर प्रातः 7 बजे से किया जायेगा। राजस्थान साइक्लिंग एसोसियेशन अध्यक्ष पवन कुमार सुखीजा के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जिला साइक्लिंग संघ अध्यक्ष मोहित बैद, सचिव सुरेंद्र कूकणां ने प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में करवाने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सफल व सुरक्षित आयोजन हेतु कार्यकताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। फर्...

श्री शिव महापुराण कथा : भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का वर्णन

Image
श्री शिव महापुराण कथा : भगवान शिव के विभिन्न अवतारों का वर्णन  बीकानेर। श्री ज्योत भारती जी के धूणे, शिवबाड़ी में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों एवं उनकी दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। महाराज ने भगवान शिव के अनेक स्वरूपों की महिमा बताते हुए कहा कि भोलेनाथ अपने भक्तों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न रूपों में प्रकट हुए। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। रमेश भाई पारीक ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। कथा में भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न अवतारों और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यहां प्रकाशित होगा ...

बीकानेर में चौपाटी पर सजेगा झूलेलाल जी का दरबार, गूंजेंगे भजन, होगी पल्लव-अरदास चालिहा महोत्सव 2026

Image
बीकानेर में चौपाटी पर सजेगा झूलेलाल जी का दरबार, गूंजेंगे भजन, होगी पल्लव-अरदास चालिहा महोत्सव 2026  बीकानेर   16.08.2026 रविवार चालिहा महोत्सव 2026 ओम जय अमरलाल देवा स्वामी जय अमरलाल देवा संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिहा महोत्सव 2026 के तहत आज दिनांक 16.08.2026 रविवार को कार्यक्रम की थीम अमरलाल जी के दरबार पर थी।                                                                                 रमेश सदारंगानी, कमला सदारंगानी, देवी नवानी, कविन्द्र, मधु सादवानी ने अमरलाल के भजन गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कविता वाधवानी, रजनी खतूरिया, कविता सदारंगानी, विद्या गुवालानी, दिव्या नवानी, रीटा गुवालानी, गुंजन खतूरिया, आरती गुवालानी, निशा नवानी, दीपा सदारंगानी, नेहा धिर...

उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉ दीपा थदानी को किया सम्मानित

Image
अजमेर ।  उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉ दीपा थदानी को किया सम्मानित   प्रशासनिक दक्षता और वृक्षारोपण, संगीत थेरैपी, चिकित्सा समाज सेवा में 4 दशकों से निस्वार्थ उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए किया सम्मानित डॉ दीपा थदानी, अति प्रधानाचार्य जे एल एन मेडिकल कॉलेज और सीनियर प्रोफेसर बायोकेमिस्ट्री अजमेर हैं और बहुआयामी प्रतिभा और निस्वार्थ सेवा” के प्रति समर्पित हैं  चार दशकों से अधिक समय तक उन्होंने स्वास्थ्य, समाज सेवा, मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू,कोरोना महामारी नियंत्रण और स्वास्थ्य, जन-जागरूकता के अलावा कुष्ठ रोग, एड्स, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति , अंगदान महादान, रक्तदान , वृक्षारोपण में अनुकरणीय और निस्वार्थ योगदान दिया है।  *अब तक सम्मान* 1. संगीत शिरोमणी अवॉर्ड नसीराबाद जिला प्रशासन द्वारा 01 अगस्त 26 को 2. संगीत गौरव अवार्ड 11 अप्रैल 2025 को श्री वासुदेव देवनानी सम्माननीय अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा जयपुर  3. नगर निगम अजमेर द्वारा कोरोना वॉरियर अवॉर्ड 4. प्रदेश स्तर पर महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला गौरव अवॉर्ड  4. लायंस क्लब , रोटरी क्लब, IMA...

युवा भविष्य के सूत्रधार, जल संचयन एवं नशा मुक्त समाज बने : दाताश्री

Image
युवा भविष्य के सूत्रधार, जल संचयन एवं नशा मुक्त समाज बने : दाताश्री सागर, बीकानेर स्थित श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में “श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव” राष्ट्र उन्नति, विश्व बन्धुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज, जल संचयन, गौ सेवा-संरक्षण एवं संवर्धन, सनातन संस्कृति तथा राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर 451 वर्ष प्राचीन भगवान शिव का महारुद्राभिषेक एवं अति दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष के दर्शन सभी भक्तों को सुलभ हुए। अनंत विभूषित राष्ट्र संत परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में महारुद्राभिषेक, महायज्ञ एवं अमृत महाप्रसाद का विराट आयोजन हुआ। महोत्सव में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूज्य दाताश्री जी ने अपने शिव तत्व प्रवचन के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण का पावन संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यसन समाज को भीतर से खोखला करता है, अतः राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना अनिवार्य है। जल ही जीवन का आधार है और जल संचयन करना हम सभी का परम कर्तव्य है। विभिन्न क्षेत्...

श्री शिव महापुराण कथा — I बिल्वपत्र की उत्पत्ति एवं उसकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया

Image
 श्री शिव महापुराण कथा — I बिल्वपत्र की उत्पत्ति एवं उसकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया                                                                                आज श्री ज्योत भारती जी के धूणे, शिवबाड़ी बीकानेर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने बिल्वपत्र की उत्पत्ति एवं उसकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया। *महाराज ने बताया कि भगवान शिव को बिल्वपत्र अत्यंत प्रिय है और श्रद्धापूर्वक बिल्वपत्र अर्पित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। बिल्व पत्र की उत्पत्ति एवं महिमा का वर्णन शिव पार्वती के विवाह प्रसंगों के साथ बच्चों ने शिव पार्वती के गणवेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन इसके साथ ही कथा में भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाया गया। शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा कथ...

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

Image
बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन बीकानेर। पंजाब के मलोट में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियू कराटे प्रतियोगिता-2026 के लिए बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल रेफरी एवं जज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्था अध्यक्ष आशीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से व्रतिका स्वामी, भव्या जोशी एवं पायल शर्मा, जबकि बालक वर्ग से आरव अग्रवाल, तेजस पंवार, आदर्श सुथार, जियांश गहलोत, युवांश खुराना एवं कुणाल सुथार शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन सेंसई विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया है। इस अवसर पर समाजसेविका डॅा. अर्पिता गुप्ता ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्व...

बीकानेर में महासंघ की संभाग स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

Image
बीकानेर में महासंघ की संभाग स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर मंथन बीकानेर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), बीकानेर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक रविवार को मेजर पूर्ण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ट, बीकानेर में प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  बैठक में संभाग पालक एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह, प्रदेश सचिव रवि आचार्य, चंद्रकला आचार्य एवं पवन जाखड़ के सानिध्य में संगठनात्मक एवं शैक्षिक विषयों के साथ शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महासंघ के प्रदेश सचिव रवि आचार्य ने बताया कि बैठक में संगठन की वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि संपत सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षक हितों के साथ शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाना महासंघ की प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक विद्यालय...

जीवन ज्योति सोसाइटी ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ

Image
जीवन ज्योति सोसाइटी ने दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ बीकानेर। जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह को लेकर मानवीय पहल करते हुए विवाह के लिए आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के प्रयासों से दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिसके माध्यम से विवाह समारोह से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दानदाताओं के सहयोग से जीवन ज्योति सोसाइटी द्वारा विवाह समारोह में लगभग 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। संस्था की ओर से यह व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। सोसाइटी की संचालिका एवं संस्थापिका सुमन जैन ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी महसूस न हो। समाज के सहयोग से न केवल विवाह की आवश्यक सामग्री एवं राशि उपलब्ध करवाई जा रही है, बल्कि विवाह में आने वाले मेहमानों के भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि...

सिंध समृति दिवस : झूमो-झूलो झूलेलाल सावण-तिरंगो लहरे थो झर-झर वहंदी सिंधु-माता असांखे सडाए थी चालिहा महोत्सव 2026 में की भारत माता की पूजा, गूंजे देश और झूलण-भक्ति के भजन

Image
सिंध समृति दिवस : झूमो-झूलो झूलेलाल सावण-तिरंगो लहरे थो झर-झर वहंदी सिंधु-माता असांखे सडाए थी चालिहा महोत्सव 2026 में की भारत माता की पूजा, गूंजे देश और झूलण-भक्ति के भजन यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Khabaron Me Bikaner धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण सिंध समृति दिवस :  झूमो-झूलो झूलेलाल सावण-तिरंगो लहरे थो झर-झर वहंदी सिंधु-माता असांखे सडाए थी चालिहा महोत्सव 2026 में की भारत माता की पूजा, गूंजे देश और झूलण-भक्ति के भजन  बीकानेर 14.08.2026 शुक्रवार चालिहा महोत्सव 2026 चालिहा महोत्सव 2026 में भारत माता की पूजा कर सिन्ध स्मृति दिवस मनाया संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा मह...

इसमें अतिशयोक्ति नहीं - बीकानेर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से परिचित हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्होंने खुद बताई यह बात... जानिए

Image
इसमें अतिशयोक्ति नहीं - बीकानेर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से परिचित हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  उन्होंने खुद बताई यह बात... जानिए  यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Khabaron Me Bikaner धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण इसमें अतिशयोक्ति नहीं - बीकानेर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से परिचित हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  उन्होंने खुद बताई यह बात... जानिए  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद बीकानेर से मेरा पुराना नाता, आगामी चुनावों में एकजुट होकर करें कार्य : भजनलाल शर्मा बीकानेर, 15 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्ट...