भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित ज्योत भारती जी के धोरे में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिवस कथा व्यास संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शंकर के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कहा कि सावन मास में शिव पुराण कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता हे उन्होंने रुद्रावतार श्री हनुमान जी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने हनुमान जी के जन्म, उनके अद्भुत पराक्रम, भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति तथा सेवा भाव का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया।
कथा के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। भगवान शिव की महिमा और ज्योतिर्लिंगों की पवित्रता का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान शिव और श्री हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा में समाज सेवी नित्यानंद पारीक ने कहा कि प्रति वर्ष की तरह ज्योत भारती जी की 69 वीं पुण्यतिथि पर दिनांक 21 अगस्त 26 को विशाल जागरण व भंडारा का आयोजन धोरे पर किया गया सभी श्रद्धालुओं से निवेदन हे कि प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पहुंचे
इस पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज के इंद्र कुमार जाजड़ा , महेंद्र जाजड़ा , गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय , कोलासर के समाज सेवी रामकिशन उपाध्याय , प्रदेश समाज सेवी घनश्याम शर्मा धोरे के माधोसिंह जी , सादुल सिंह,को दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया ।
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi


Comments
Post a Comment