डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner* प्रमुख खबर ✒️@Mohan Thanvi डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह Khabaron Me Bikaner डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक कार्मिकों ने किया अभिनंदन बीकानेर, 31 मार्च। 32 वर्षों से अधिक की गरिमामय सेवा पूर्ण कर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ मीनाक्षी चौधरी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुईं। विश्वविद्यालय के शिक्षक एसोसिएशन तथा अशैक्षणिक कर्मचारी संघ द्वारा डॉ चौधरी के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक कर्मचारियों ने डॉ मीनाक्षी के सेवाकाल व योगदान की सराहना की । इस अवसर पर निदेशक अनुसन्धान डॉ एन के शर्मा ,निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ दीपाली धवन ने डॉ चौधरी के कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामानाएं प्रेषित की। शिक्षक एसोसिएशन के नवचयनित अध्यक्ष डॉ शीश पाल सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। अशैक्षणिक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनपाल सिंह सहित श्री रॉय, पुखराज सिंह, रानीदान सिंह समेत अन...