डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह 



 

Khabaron Me Bikaner



डॉ मीनाक्षी चौधरी का सेवा सम्मान समारोह 

शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक कार्मिकों ने किया अभिनंदन

बीकानेर, 31 मार्च। 32 वर्षों से अधिक की गरिमामय सेवा पूर्ण कर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ मीनाक्षी चौधरी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुईं। विश्वविद्यालय के शिक्षक एसोसिएशन तथा अशैक्षणिक कर्मचारी संघ द्वारा डॉ चौधरी के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।‌ सभी शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक कर्मचारियों ने डॉ मीनाक्षी के सेवाकाल व योगदान की सराहना की । इस अवसर पर निदेशक अनुसन्धान डॉ एन के शर्मा ,निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ दीपाली धवन ने डॉ चौधरी के कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामानाएं प्रेषित की। 
 शिक्षक एसोसिएशन के नवचयनित अध्यक्ष डॉ शीश पाल सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। अशैक्षणिक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनपाल सिंह सहित श्री रॉय, पुखराज सिंह, रानीदान सिंह समेत अन्य कार्मिकों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
 डॉ चौधरी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में कृषि और किसानों के हित में एसकेआरएयू का योगदान अतुलनीय है। सभी कार्मिकों को संस्थान सर्वोपरि के सिद्धांत को अपनाते हुए विश्विद्यालय की निरंतर प्रगति में अपना सर्वेश्रेष्ठ देना चाहिए। डॉ परमेन्द्र सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा