धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
9 नवंबर 2025 रविवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : भैरव मंदिर हो रहे जगमग, भैरवाष्टमी पर होंगे अनेक अनुष्ठान
बीकानेर 9 नवंबर 2025 रविवार
भैरव अष्टमी महोत्सव मनाने की तैयारी विभिन्न भैरव मंदिरों में शुरू कर दी गई है। मंगलवार और बुधवार को मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला तेज रहेगा। तोलियासर, रामपुरा, पुरानी गिन्नानी, लालगढ लोको के पास, सोहन कोठी अंबेसडर सर्किल के पास, कोडमदेस सहित तमाम भैरव मंदिरों में भैरव स्तोत्र,अभिषेक,अंग पूजन,पुष्प अर्चन,चालीसा पाठ,स्तुति वंदना,दीपमाला आदि अनुष्ठान संपन्न होंगे। यज्ञ में भैरव मंत्रों से विशिष्ट आहुतियां दी जायेगी तथा भजन संकीर्तन होगा। इसके तहत ही मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। बहुत सी खुली जगह पर स्थापित भैरव देव के थान को साफ सफाई और रंगा पुताई कर विशेष रूप से शुद्ध करते हुए भैरव भक्त सजावट में जुट चुके हैं। कुछ जगह विभिन्न अनुष्ठानों को मध्य नजर रखते हुए पोस्टर एवं बैनर विमोचन भी किए गए । इसी कड़ी में प्रख्यात भैरव उपासक पंडित मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में महाकाल भैरव अष्टमी का आयोजन प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पंडित प्रदीप किराडू के नेतृत्व में हो रहा है । पीठ से जुड़े एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया कि अनुष्ठानों में फिल्मी व टीवी कलाकार अमर उपाध्याय जो टीवी सीरियल क्यूंकि सास भी कभी बहू थी मे मिहिर वीरानी का किरदार अदा कर रहे हैं भाग लेने आ रहे हैं। संदीप वीरेंद्र वसंत किराडू व कमल गोपाल गौरी शंकर रमेश गणेश तैयारियों में लगे हुए हैं।
दूसरी ओर
*🚩जय श्री खूंखार भैरवनाथ* 🚩 *श्री खूंखार भैरव मंदिर प्रांगण में भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर विशेष आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन*
*🚩कार्यक्रम🚩*
*दिनांक 12.11.2025 को विशेष आरती दोपहर 11:00 बजे ; आरती के पश्चात महाप्रसादी प्रसाद का वितरण*
*🚩कार्यक्रम स्थल*🚩
*श्री खूंखार भैरवनाथ मंदिर स्टेट वूलन मिल कॉलोनी RAC सामने गंगानगर रोड बीछवाल बीकानेर*
*🚩निवेदक 🙏🏻*
*श्री खूंखार भैरव भक्तमंडल* . *सभी भैरव भक्त महाप्रसादी एवं महाआरती के लिए सादर आमंत्रित हैं*
इधर,
बारह गुवाड़ चौक स्थित रमक झमक परिसर में दो दिवसीय महोत्सव मंगलवार को शुरू होगा। इस दौरान भैरव नाथ की पूजा अर्चना की जाएगी ।
भैरव महोत्सव के पोस्टर का विमोचन नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता योगी शिव सत्यनाथ महाराज, संस्था के अध्यक्ष भैरव साधक प्रहलाद ओझा 'भैरूं',पुजारी रामजी पुरोहित,समाज सेवी सोहन महाराज उपाध्याय, कंवर लाल,दाऊलाल ओझा एवं प्रेमरतन छंगाणी ने किया ।



