फन्ना बाबू का जाना एक सशक्त स्तंभ के मौन होने जैसा - पचीसिया बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित हुई शोक सभा


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

फन्ना बाबू का जाना एक सशक्त स्तंभ के मौन होने जैसा - पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित हुई शोक सभा

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner

फन्ना बाबू का जाना एक सशक्त स्तंभ के मौन होने जैसा - पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ में आयोजित हुई शोक सभा

बीकानेर जिला उद्योग संघ में प्रमुख व्यवसायी शिवरतन अग्रवाल की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि फन्ना बाबू का देवलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं | फन्ना बाबू लोगों के बीच में रहकर लोगों के लिए जीते थे और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी औपचारिकता नहीं स्वभाव था | फन्ना बाबू का निधन केवल एक उद्योगपति का जाना नहीं है यह बीकानेर की औद्योगिक, सामाजिक चेतना के एक सशक्त स्तंभ के मौन हो जाने जैसा है | वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि फन्ना बाबू उन विरले व्यक्तियों में थे जिनकी पहचान पद या प्रतिष्ठा से नहीं बल्कि उनके सहज व्यवहार, सरलता और हर समय साथ खड़े रहने की प्रवृति से होती थी | बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़े रहना यह उनके जीवन का सबसे बड़ा परिचय था | इस बीच उद्योग संघ में शोक सभा पश्चात सभी उद्यमियों ने फन्ना बाबू के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की | 
इस अवसर पर नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, श्यामसुन्दर सोनी, जिला उद्योग संघ विद्युतीय सलाहकार भूपेंद्र भारद्वाज, विमल चौरड़िया, राकेश गहलोत, रामकिशन राठी, अशोक गहलोत, राजकुमार पचीसिया, किशनलाल बोथरा, विजय चांडक, अश्विनी पचीसिया, किरण मूंधड़ा, प्रकाश सोनावत, चंद्रमोहन गर्ग, कुलदीप बोथरा, परवेश गोयल, हेमंत महनोत, उमेश बजाज, अंकित यादव, रणजीत सेठिया, प्रमोद गहलोत, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, मनोज सेठिया, पीयूष सिंघवी, श्रीकांत भंसाली, विनोद जोशी, मांगीलाल सुथार, पवन पचीसिया, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी, विपिन मुसरफ, मनमोहन गहलोत, पवन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संदीप बाहेती, मनीष पचीसिया, प्रतीक अग्रवाल, कुशाल दुग्गड़, मोहन सिंह राजपुरोहित, अशोक वासवानी, शुभम लड्ढा सहित अनेक उद्यमी उपस्थित हुए |

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

बीकानेर से इदौर पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, पदक जीतने का लक्ष्य

बीकानेर में लगेंगे खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर