बीकानेर में लगेंगे खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
2 जनवरी 2026 शुक्रवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi


 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर में लगेंगे खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर
बीकानेर, 2 जनवरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त द्वारा प्रदेश भर में खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीकानेर जिले में माह जनवरी एवं फरवरी में विधानसभावार लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 36 शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इनमें कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता अपना लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनवा सकता है अथवा रिन्यू करवा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्रों, मिड-डे मील स्कूल, आबकारी के अधीन देशी एवं अग्रेजी शराब की दुकान, डेयरी से संबंधित समितियॉं, दुग्ध वाहन व खाद्य पदार्थ आपूर्ति करने वाले वाहन, डेयरी बूथ आदि के लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन बनवाया जाना अनिवार्य हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2011 की धारा 58/63 के अनुसार बिना खाद्य अनुज्ञा पत्र/रजिस्ट्रेशन के संचालित प्रतिष्ठानों पर अधिकतम 02 लाख/10 लाख रुपए तक की शास्ति का प्रावधान है। शिविरों में खाद्य कारोबारियों के लिए स्वच्छता पर फोसटेक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त दैनिक आहार में पोषक तत्वों से भरपूर और स्वस्थ भोजन को शामिल करने के लिये प्रोत्साहन एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) जैसे बाजरा, ज्वार और रागी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जायेगा। शिविरों में उपरोक्त जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा भानु प्रताप सिंह द्वारा प्रदान की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास