हरियाली अमावस्या पर हुआ यज्ञ
हरियाली अमावस्या पर हुआ यज्ञ
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
*हरियाली अमावस्या पर हुआ यज्ञ*
बीकानेर,13 अगस्त। हरियाली अमावस्या पर बुधवार को महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मेँ पूर्व पार्षद श्याम तंवर और लोकेश के यज्ञमानत्व और श्रीमती कंचन के ब्रह्मत्व में यज्ञ हुवा । जिसमें अमावस्या सम्बंधित वेद मंत्रो से श्रद्धांलुओं ने आहुतियां दी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। इस दौरान पूरा वातावरण मंत्रों की गूंज और हवन की सुगंध से पवित्र हो गया।
श्रीमती रूपा उषा, सरोज ,सीमा, सुनीता ,कंचन आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी गई।
अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण और धर्म का बहुत गहरा नाता है। हरियाली अमावस्या पर यज्ञ के साथ पौधे लगाना हमारी प्राचीन संस्कृति और आधुनिक आवश्यकता दोनों का समन्वय है।
पूर्व पार्षद तंवर और लोकेश का इस अवसर ओम पट्टीका से प्रधान महेश आर्य, उप प्रधान डॉ सतीश कच्छावा, मंत्री भगवती प्रसाद ने अभिनन्दन किया। प्रधान महेश आर्य ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का कार्यक्रम सायं पाँच बजे समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। शान्ति पाठ भी आयोजन हुआ।
---




Comments
Post a Comment