बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
बीकानेर। पंजाब के मलोट में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियू कराटे प्रतियोगिता-2026 के लिए बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर के सेंसई विवेक अग्रवाल रेफरी एवं जज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संस्था अध्यक्ष आशीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से व्रतिका स्वामी, भव्या जोशी एवं पायल शर्मा, जबकि बालक वर्ग से आरव अग्रवाल, तेजस पंवार, आदर्श सुथार, जियांश गहलोत, युवांश खुराना एवं कुणाल सुथार शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन सेंसई विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया है।
इस अवसर पर समाजसेविका डॅा. अर्पिता गुप्ता ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी विक्रम स्वरूप जाखड़, ज्योति अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi


Comments
Post a Comment