शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित

 

Khabaron Me Bikaner


शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित
बीकानेर। स्थानीय श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा सेवगों की बगेची में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भोजक ने की। बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग ने बताया कि आगामी 8 अप्रैल को क्रांतिकारी वीर मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगल पांडे सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में आये अन्य प्रस्तावों में पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा की स्मृति में स्वीकृत हुए मार्ग व प्रतिमास्थल तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गंगादास कौशिक स्मृति में स्वीकृत हुए मार्ग के अधूरे कार्यों को जल्द करवाना, सामुहिक विवाह व परिचय सम्मेलन, बच्चों के लिए एडवेंचर एक्टीवीटी करवाना प्रमुख रहे। मीटिंग को बजरंगलाल सेवग, आर.के. शर्मा, बनवारीलाल पांडे, रविन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, दयाशंकर शर्मा, नितिन वत्सस, राजेश शर्मा, जुगलकिशोर सेवग व निलेश शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद भोजक ने बताया कि समाज के सरकारी, प्राइवेट कर्मचारी, विभिन्न सर्विस सेक्टर व व्यवसाय से जुडें़ लोगों की सूची बनाकर जानकारी समाज हित में सभी को उपलब्ध करवाई जाए। बैठक की समाप्ति पर समाज के वर्ष 2026 की विभिन्न परिक्षाओं में उतीर्ण हुए शाकद्वीपीय समाज के बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई व माह मार्च में दिवंगत हुए सामाजिक बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा