भाजपा पुराना शहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

भाजपा पुराना शहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न


 

Khabaron Me Bikaner



भाजपा पुराना शहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न

‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल, बीकानेर शहर के पदाधिकारियों का दो दिवसीय “मंडल प्रशिक्षण वर्ग” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान बिहारीलाल बिश्नोई, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, सुषमा बिस्सा तथा जिला मंत्री किशन चौधरी ने विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन प्रदान किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के साथ साथ बीकानेर शहर के सभी मंडलों में वर्ग के कार्यक्रम पूर्ण हुवे ।
इसके साथ ही इस वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक विषयों, विचारधारा एवं विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों एवं कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, वर्ग प्रमुख एवं विधायक जेठानंद व्यास तथा मंडल प्रभारी जोगेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मातृशक्ति द्वारा भारतीय परंपरा अनुसार तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। पंजीयन काउंटर पर सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया तथा विभिन्न सत्रों में बूथ अध्यक्षों ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक-सहसंयोजक, पार्षदगण, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा