दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता बीकानेर में



Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


दो दिवसीय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता बीकानेर में

बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मद्देनजर राज्य के एसोसियेशन के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय एम.टी.की. राजस्थान खिलाडियों के चयन हेतु 23 वीं राज्य स्तरीय एम.टी. बी.तथा 31वीं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन 22 अगस्त को बीकानेर में गजनेर रोड पर प्रातः 7 बजे से किया जायेगा। राजस्थान साइक्लिंग एसोसियेशन अध्यक्ष पवन कुमार सुखीजा के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जिला साइक्लिंग संघ अध्यक्ष मोहित बैद, सचिव सुरेंद्र कूकणां ने प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में करवाने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सफल व सुरक्षित आयोजन हेतु कार्यकताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। फर्स्ट एड सुविधा एवं ट्रैफिक कशेल हेतु संबंधित विभागों को पत्र भेजे गये हैं। आयोजन सचिव जी एस खत्री ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाडि‌यों के ठहरने की व्यवस्था स्टेशन रोड स्थित मोहता धर्मशाला में की गई है।राजस्थान साइ‌क्लिंग एसोसियेशन के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल ने बताया कि आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को संघ के पदाधिकारी की बैठक रखी गई। जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर मंथन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिगवियन बच्चों ने मरुधरा योग एवम पर्यावरण केन्द्र पर समां बांधा

सिंध समृति दिवस : झूमो-झूलो झूलेलाल सावण-तिरंगो लहरे थो झर-झर वहंदी सिंधु-माता असांखे सडाए थी चालिहा महोत्सव 2026 में की भारत माता की पूजा, गूंजे देश और झूलण-भक्ति के भजन

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन