उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉ दीपा थदानी को किया सम्मानित



अजमेर । 
उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने डॉ दीपा थदानी को किया सम्मानित 

 प्रशासनिक दक्षता और वृक्षारोपण, संगीत थेरैपी, चिकित्सा समाज सेवा में 4 दशकों से निस्वार्थ उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए किया सम्मानित

डॉ दीपा थदानी, अति प्रधानाचार्य जे एल एन मेडिकल कॉलेज और सीनियर प्रोफेसर बायोकेमिस्ट्री अजमेर हैं और बहुआयामी प्रतिभा और निस्वार्थ सेवा” के प्रति समर्पित हैं 

चार दशकों से अधिक समय तक उन्होंने स्वास्थ्य, समाज सेवा, मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू,कोरोना महामारी नियंत्रण और स्वास्थ्य, जन-जागरूकता के अलावा कुष्ठ रोग, एड्स, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति , अंगदान महादान, रक्तदान , वृक्षारोपण में अनुकरणीय और निस्वार्थ योगदान दिया है। 

*अब तक सम्मान*
1. संगीत शिरोमणी अवॉर्ड नसीराबाद जिला प्रशासन द्वारा 01 अगस्त 26 को
2. संगीत गौरव अवार्ड 11 अप्रैल 2025 को श्री वासुदेव देवनानी सम्माननीय अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा जयपुर 
3. नगर निगम अजमेर द्वारा कोरोना वॉरियर अवॉर्ड
4. प्रदेश स्तर पर महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला गौरव अवॉर्ड 
4. लायंस क्लब , रोटरी क्लब, IMA, रोटरेक्ट, जेसीज क्लब, अजयमेरु डायबिटीज सोसायटी ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा अनेको बार सम्मानित ।



समाज सेवा, साहित्य, संगीत और जन-स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बहुआयामी, प्रेरक और जन-प्रिय व्यक्तित्व बनाती है।

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

Comments

Popular posts from this blog

बिगवियन बच्चों ने मरुधरा योग एवम पर्यावरण केन्द्र पर समां बांधा

सिंध समृति दिवस : झूमो-झूलो झूलेलाल सावण-तिरंगो लहरे थो झर-झर वहंदी सिंधु-माता असांखे सडाए थी चालिहा महोत्सव 2026 में की भारत माता की पूजा, गूंजे देश और झूलण-भक्ति के भजन

व्यंग्य को सामाजिक चेतना का स्वर देने वाले ‘विनोद’ को साहित्यकारों ने किया स्मरण