बीकानेर में चौपाटी पर सजेगा झूलेलाल जी का दरबार, गूंजेंगे भजन, होगी पल्लव-अरदास चालिहा महोत्सव 2026
बीकानेर में चौपाटी पर सजेगा झूलेलाल जी का दरबार, गूंजेंगे भजन, होगी पल्लव-अरदास
चालिहा महोत्सव 2026
बीकानेर
16.08.2026 रविवार
चालिहा महोत्सव 2026
ओम जय अमरलाल देवा
स्वामी जय अमरलाल देवा
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिहा महोत्सव 2026 के तहत आज दिनांक 16.08.2026 रविवार को कार्यक्रम की थीम अमरलाल जी के दरबार पर थी।
रमेश सदारंगानी, कमला सदारंगानी, देवी नवानी, कविन्द्र, मधु सादवानी ने अमरलाल के भजन गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कविता वाधवानी, रजनी खतूरिया, कविता सदारंगानी, विद्या गुवालानी, दिव्या नवानी, रीटा गुवालानी, गुंजन खतूरिया, आरती गुवालानी, निशा नवानी, दीपा सदारंगानी, नेहा धिरानी, काजल किशनानी, लता सदारंगानी, पूजा धिरानी, ज्योति खतूरिया, सिमरन हरवानी, निशा नवानी व हरनाम खतूरिया सहित सत्संग मंडली की महिला सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।
तौलाराम गुवालानी, गणेश सदारंगानी व हरीश वलीरमाणी ने अपनी सेवाएं दी।
भारतीय सिन्धु सभा के किशन सदारंगानी व पवन कुमार खत्री ने बताया कि सिन्धी समाज के चालिहा महोत्सव 2026 के आगामी चरण में बीकानेर चौपाटी व पवनपुरी सुदर्शन नगर स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में भजन कीर्तन व सत्संग का आयोजन के साथ ही प्रभात फेरियों का भी आयोजन किया जायेगा।
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi



Comments
Post a Comment