Subscribe Us

test

बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश


 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर रेंज में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर, 2 अप्रैल। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीकानेर रेंज में आयोजित उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने की।

बीकानेर के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रेंज आईजी सहित बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों के पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने रेंज की समग्र आपराधिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक के दौरान डीजीपी शर्मा ने रेंज में अपराध की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए जिलेवार एनडीपीएस, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती जिलों के कारण यहां होने वाले अपराधों पर विशेष नजर रखने और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार के गंभीर अपराधों में प्रभावी मॉनिटरिंग और निरंतर फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलेवार संगठित अपराधों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई का भी मूल्यांकन किया।

उन्होंने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एनटीएफ और पुलिस को समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए । उन्होंने ड्रग्स पर विशेष फोकस करने की दृष्टि से सभी एसपी को सप्ताह में एक दिन ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही को समर्पित करने को कहा।

डीजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीडिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस रखें। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की समीक्षा करते हुए इनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (क्वालिटी डिस्पोजल) पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

डीजीपी शर्मा ने युवा शक्ति का सदुपयोग करने की दृष्टि से युवा सीएलजी बनाने की बात कही। 

डीजीपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा पुलिसिंग के आधुनिकीकरण पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक में एडीजी क्राइम बिपिन पांडे, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अपराध समीक्षा बैठक के लिए बीकानेर पहुंचे डीजीपी राजीव शर्मा का विश्वकर्मा सुथार समाज ने किया भव्य स्वागत
बीकानेर। बीकानेर में आयोजित रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक के सिलसिले में पहुंचे राजस्थान पुलिस के मुखिया राजीव शर्मा का श्री विश्वकर्मा सुथार समाज द्वारा भावभीना एवं गरिमामय स्वागत-अभिनंदन किया गया। पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीछवाल स्थित सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर महानिदेशक पुलिस ने समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सरोकारों, कानून-व्यवस्था और जनसहभागिता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ, जिसे समाज के लोगों ने अत्यंत सराहा। स्वागत समारोह में विश्वकर्मा सुथार समाज के प्रतिनिधियों ने राजीव शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर, मालाएँ पहनाकर, पारंपरिक साफा पहनाते हुए तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही समाज की ओर से स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल नागल, भागीरथ सुथार, चतुर्भुज नागल, पूर्व पार्षद भेघराज कुलरिया, पूर्व सरपंच राधाकिशन नागल, लालचंद खोखा, मनमोहन बरड़वा, मनीष आसदेव, भागीरथ माकड़, ओमप्रकाश बुढड़़, राजीव बुढड़़, भंवरलाल जांगिड़, जितेंद्र नागल एवं विवेक नागल सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सम्मान, आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से आमजन के हित में संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्यशैली बनाए रखने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

No comments:

Powered by Blogger.