रानी बाजार मंडल : सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

रानी बाजार मंडल : सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


रानी बाजार मंडल : सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
 

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, रानी बाजार मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर ‘बस्ती एवं सेवा पखवाड़ा अभियान’ के अंतर्गत सेवा बस्ती में व्यापक सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन नगर, पवन पुरी, सेवा बस्ती में जाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच फल, बिस्किट, वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और संवेदनशीलता का भाव पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री राजेंद्र जी पंवार, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री कौशल जी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, तथा मंत्री दिनेश भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके साथ ही पार्षद श्री जमान लाल गजरा एवं मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता शशांक गंगल, कांति प्रिया अहूजा, हरीश भोजक, आनंद शुक्ला, हरिकांत शर्मा, गोपी किशन गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा