जीवन साथी साथ में रहना, गीत संगीत कार्यक्रम बैनर का हुआ विमोचन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

जीवन साथी साथ में रहना, गीत संगीत कार्यक्रम बैनर का हुआ विमोचन 



Khabaron Me Bikaner


जीवन साथी साथ में रहना, गीत संगीत   कार्यक्रम  बैनर का हुआ विमोचन 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 5 अप्रैल 2026 की संध्या को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल स्थित होल में "जीवन साथी साथ में रहना" सदाबहार हिंदी फिल्मी  गीतों के शीर्षक नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज  संध्या को वृंदावन होटल हॉल में बैनर का विमोचन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर  रहे नारायण बिहाणी, कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी, संस्था के पदाधिकारी रामकिशोर यादव, पवन कुमार चड्ढा,  ठाकुर विक्रम सिंह पडिहार, राधेश्याम ओझा, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, भवानी सिंह एवं पवन सोलंकी आदि संगीत प्रेमी मौजूद रहें।  कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने आगे बताते हुए जानकारी दी इस कार्यक्रम में दिल्ली की सिंगर हिमांशी चौधरी बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों के साथ डुएट सॉन्ग में हिंदी फिल्मों के नये पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाज सेवी रामरतन धारणिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा  करेंगे। 
फोटो 01 संलग्न है।


Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास