गंगाशहर : उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली छात्राओं का अभिनंदन राजकीय रावतमल बोधरा बालिका उ. मा. विद्यालय में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
गंगाशहर : उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली छात्राओं का अभिनंदन
गंगाशहर : उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली छात्राओं का अभिनंदन
राजकीय रावतमल बोधरा बालिका उ. मा. विद्यालय में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
गंगाशहर बीकानेर - 18/04/202
राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि डॉ. रामगोपाल शर्मा, प्राचार्य, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान, बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि शिव शंकर चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर, मोहन सुराणा, सहप्रभारी भाजपा, बीकानेर एवं SDMC सदस्य, शांतिलाल बोथरा, विद्यालय संरक्षक, मनीषा बोथरा, S.DMC सदस्य, राजेश यादव, व्याख्याता, रोहिताश कोरिया, व्याख्याता ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली कक्षा-12 की 40 छात्राओं, कक्षा-10 की 18 छात्राओं एवं कक्षा-08 की 01 छात्रा को अभिनंदन, कुमकुम-तिलक, माला एवं पुरस्कार द्वारा प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शांतिलाल बोथरा द्वारा कक्षा-12 के छात्राओं, विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 3 कक्षा-10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 01 छात्रा तथा कक्षा-08 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 01 छात्रा अर्थात कुल-05 छात्राओं को प्रति छात्रा ₹1100 नकद राशि का पुरस्कार दिया गया। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी द्वारा विद्यालय में कमरों के निर्माण हेतु ₹15 लाख की घोषणा की गई। यह घोषणा विद्यालय में उपस्थित मोहन सुराणा, सहप्रभारी भाजपा, बीकानेर एवं SDMC सदस्य द्वारा कार्यक्रम में दी गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहन देने हेतु आशीर्वचन दिए गए। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत विद्यालय परिवार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के द्वारा विद्यालय के प्रचार-प्रसार हेतु सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। मंच संचालन विद्यालय की उप-प्राचार्य वंदना खत्री द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य अनिता जनागल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




Comments
Post a Comment