दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई 

 

Khabaron Me Bikaner


 दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई 

बीकानेर।  सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। 
सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की गई।
 इस अवसर पर कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार ,केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इनका दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने  माला पहनाकर स्वागत किया।
 सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार को होगा। 
उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम, दूसरे दिन 6 अप्रैल  सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई  जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल  की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर अजमेरी एंड पार्टी बाबा की शान में कव्वाली पेश करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास