नौ अप्रेल को पूरे विश्व में एक साथ गूंजेगा नमस्कार महामंत्र, पोस्टर का किया लोकार्पण


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

नौ अप्रेल को पूरे विश्व में एक साथ गूंजेगा नमस्कार महामंत्र, पोस्टर का किया लोकार्पण

 

Khabaron Me Bikaner



नौ अप्रेल को पूरे विश्व में एक साथ गूंजेगा नमस्कार महामंत्र, पोस्टर का किया लोकार्पण
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में 9 अप्रेल 2025 को विश्वभर में एक साथ नमस्कार महामंत्र का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन गंगाशहर बोथरा भवन में मुनिश्री अमृत कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री अमृत कुमार जी ने कहा कि इस सामूहिक जाप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता ही है। जिस समय बीकानेर में हजारों कंठ एक स्वर में महामंत्र का उच्चारण करेंगे, ठीक उसी समय दुनिया के 108 देशों में भी लाखों लोग इस आध्यात्मिक लहर का हिस्सा बनेंगे। जब लाखों लोग विश्व कल्याण के उद्देश्य के साथ नवकार महामंत्र का उच्चारण करेंगे तो वातावरण में निश्चित रूप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान जीतो बीकानेर चैप्टर के चैयरपर्सन जयचंदलाल डागा, पूर्व चैयरमेन नारायण चौपड़ा, सचिव पुनेश मुसरफ एवं जीतो महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका व सचिव रजनी नाहटा उपस्थित रहीं। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि 9 अप्रेल, गुरुवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में सुबह 8:30 बजे नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास