ग्रेजुएट हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

ग्रेजुएट हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती 

 

Khabaron Me Bikaner


ग्रेजुएट हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती 

बीकानेर। गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर सादुल गंज स्थित 
ग्रेजुएट हनुमान मंदिर में विशेष सजावट, पूजा -अर्चना, और भगवान हनुमान जी का विशेष भक्तों द्वारा भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विजय कुमार, आशा राम ओझा एवं शिव कुमार ने सांझा बयानों में मंदिर की विशेषता पर बताया कि विधार्थियों की श्रद्धा और सफलता दिलाने की अटूट आस्था के चलते ग्रेजुएट हनुमान जी मंदिर की अब भक्तों में खास पहचान बन गई है। क्योंकि श्रृद्धा और भक्ति आस्था से जुड़ी होती है, सच्चे मन से की गई प्रार्थना व्यर्थ नहीं जाती है, और यही कारण है कि मनवांछित फल की प्राप्ति के बाद आस्था बढ़ने लगती है। पिछले 50 सालों से ज्यादा यह मंदिर अपने भक्तों को पर्चे दे रहा है। जयंती के अवसर पर हनुमान भक्त बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित हजारों भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाकर भाव विभोर हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा