जिला कलेक्टर ने पूगल क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में किया हैंडपंप्स का निरीक्षण


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

जिला कलेक्टर ने पूगल क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में किया हैंडपंप्स का निरीक्षण


 

Khabaron Me Bikaner


जिला कलेक्टर ने पूगल क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में किया हैंडपंप्स का निरीक्षण

बीकानेर, 5 अप्रैल। ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर निशांत जैन ने रविवार को पूगल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा किया। श्री जैन ने हैंडपंप्स के सत्यापन और मरम्मत के लिए चलाए जा रहे 'विशेष अभियान' का अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर ने आरडी 682, 14 एडी स्थित राजकीय विद्यालय, भंडेरवाला ढाणी और कुम्हारवाला की तीन अलग-अलग ढाणियों में हैंडपंप्स की क्रियाशीलता को जांचा। जिला कलेक्टर ने हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता को देखा।

*बंद पड़े हैंडपंप्स तत्काल करें दुरुस्त*

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिले के समस्त हैंडपंप्स का सर्वे करते हुए खराब या बंद पड़े हैंडपंप्स को 'टॉप प्रायोरिटी' पर ठीक करवाएं। गर्मी के दौरान एक भी हैंडपंप बंद नहीं रहे और दूरस्थ ढाणियों में पेयजल की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित तकनीकी अधिकारी फील्ड में कार्य संपादित करवाएं। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुम्हारवाला में एक हैंडपंप बंद पाया गया। जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अविलंब ठीक करवाने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में विभागीय टीम द्वारा रविवार को ही यह हैंडपंप दुरस्त करवा दिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, तहसीलदार  अशोक पारीक, विकास अधिकारी गोपाराम, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमावत, आदित्य श्रीमाली सहित अन्य तकनीकी कार्मिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा