Subscribe Us

test

हनुमान जन्मोत्सव : शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका : सचेतन झांकियों के साथ भक्ति संगीत संध्या, आकर्षक सजावट, दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

हनुमान जन्मोत्सव : शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका : सचेतन झांकियों के साथ भक्ति संगीत संध्या, आकर्षक सजावट, दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी

 

Khabaron Me Bikaner





हनुमान जन्मोत्सव : शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका : सचेतन झांकियों के साथ भक्ति संगीत संध्या, आकर्षक सजावट, दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी
बीकानेर, 02 अप्रेल। शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित् विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में गुरुवार को शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में हनुमान जन्मोत्सव, सौम्य स्वरूप, चमत्कारी हनुमानजी की प्रतिमा के आकर्षक श्रृंगार, स्तुति वंदना, सचेतन झांकियों के साथ भक्ति संगीत संध्या आयोजित की गई। मंदिर में प्रतिमा के विशेष अंगी, रंग बिरंगी रोशनी से सजावट, हनुमान चालीसा व सुन्दरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सवामणि का भोग लगाकर दर्शनार्थियों में प्रसाद वितरित किया गया।
विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, दिल्ली के समाज सेवी चार्टेड एकाउंटेंड प्रकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव पूर्व पार्षद छाया गुप्ता, शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, संतोष गोयल मंदिर के पुजारी आसाराम ओझा व मोहल्ले के गणमान्य लोगों, विभिन्न सामाजिक स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरती करवाई। बच्चों के लिए मंदिर परिसर में जम्पिंग झूले लगवाए गए। अतिथियों का दुपट्टा आदि से अभिनंदन किया गया।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति सचिव श्रीमती छाया गुप्ता ने बताया कि भक्ति संगीत संध्या में बरेली से आई मास्टर शिवम राज इंटरनेशनल झांकी ग्रुप के छह सदस्यों (शिवराज, राहुल शर्मा, शशांक मिश्रा, सत्यम सोनी, प्रशांत राजपूत व मानसी देवी) ने भगवान गणपति, राधा-कृष्ण, राम दरबार तथा बाहुबली हनुमान आदि की झांकियां भक्ति गीतों के साथ प्रस्तुत की। जयश्री राम, हनुमानजी महाराज की जय के नारों के बीच सचेतन झांकियों के साथ चली भक्ति संगीत संध्या में राज ग्रुप के राजकुमार पुरोहित, कान्हा बीकानेरी, व सुनील स्वामी ने ’’झुकाके नजरे करलो प्रणाम, वीर हनुमान आएं है’’, ’’ अंजनी मां हुआ लाल, बधाई हो, सारे भक्तों को’’ झूम-झूम नाचे वीर हनुमाना’’ ’’ मेरी झोपड़ी के भाग आज खुलजाएंगे-राम आएंगे’’ आदि के साथ अनेक भजन भगवान श्रीराम, हनुमानजी के प्रस्तुत किए।
--------------------------------------------  

विश्व ऑटिज्म दिवस पर चिकित्सा संवाद  
बीकानेर 2 अप्रैल। गुरुवार ०२ अप्रैल को ग्रोथ गेट चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर और डॉ श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से जुड़े परिवारों के लिए एक अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह हृदयस्पर्शी पहल अभिभावकों को ज्ञान, संसाधनों और एक सहायक समुदाय के साथ सशक्त बनाने के लिए थी, ताकि वे अपने बच्चों को सफलता की दिशा में ले जा सकें। *ऑटिज्म और मानवता - हर जीवन का मूल्य है*
के थीम के साथ, कार्यक्रम में विशेषज्ञों, अभिभावकों और समर्थकों ने भाग लिया और नवीन उपचारों, समावेशी वातावरण बनाने और आशा और सहनशक्ति को बढ़ावा देने पर चर्चा की। 
कार्यक्रम में ग्रोथ गेट चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक ने कहा, *हमारा उद्देश्य आत्मकल्याण से जुड़े व्यक्तियों को महत्व देना और उन्हें अपने पूर्ण क्षमता तक पहुंचने में सहायता करना है।*
हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

No comments:

Powered by Blogger.