धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
आशापुरा मंदिर में कमरा अर्पित
बीकानेर 5 अप्रैल। रामायण पाठी स्मृति शेष श्री कन्हैयालाल बिस्सा पुत्र स्मृति शेष श्री मेघराज जी बिस्सा परिवार की ओर से पोकरण स्थित मां आशापुरा माता जी के मंदिर में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी बिस्सा एवं उनके पुत्रों ने कमरा मय बरामदे का निर्माण करवा कर आज समर्पित किया है।
यह जानकारी देते हुए अनिल बिस्सा ने बताया कि 10--11का कमरा एवं बरामदा मय फिनिशिंग बनवाकर आज विधि विधान पूर्वक हवन पूजन किया गया।हवन का पूजन सुनिल बिस्सा ने सपत्नीक सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर श्री मेघराज जी बिस्सा परिवार की पुत्रियां,पौत्र, एवं पड़ पौत्र पडपोत्रिया उपस्थित थे। जिसमें श्याम बिस्सा,बी जी बिस्सा, गिरिराज बिस्सा, श्यामा देवी,राज कुमारी,राधव मधुलिका,गौरी, एवं माधवी उपस्थित थे।






No comments: