अग्रवाल समाज ने किया पचीसिया का सामूहिक अभिनंदन लघु उद्योगों का क्लस्टर बनाकर बनाकर एक ही छत के नीचे लाने का रहेगा प्रयास :- पचीसिया


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

अग्रवाल समाज ने किया पचीसिया का सामूहिक अभिनंदन
लघु उद्योगों का क्लस्टर बनाकर बनाकर एक ही छत के नीचे लाने का रहेगा प्रयास :- पचीसिया

 

Khabaron Me Bikaner


अग्रवाल समाज ने किया पचीसिया का सामूहिक अभिनंदन
लघु उद्योगों का क्लस्टर बनाकर बनाकर एक ही छत के नीचे लाने का रहेगा प्रयास :- पचीसिया
अग्रवाल समाज के उद्योगपतियों व व्यापारियों द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का भव्य स्वागत किया गया | समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा पचीसिया को सभी मिठाई, भुजिया व पापड़ निर्माताओं को एकजुट कर उद्योग एवं व्यापार में आ रही समस्याओं से मुकाबला करने में सक्षम बनाने हेतु आग्रह किया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव औद्योगिक व व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है | किसी भी कारोबारी की समस्या है उसको बीकानेर जिला उद्योग संघ हरसंभव कोशिश कर निस्तारण करवाने का प्रयास करेगा | साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ शहरी क्षेत्रों में स्थापित लघु व सूक्ष्म उद्योगों का क्लस्टर बनाकर एक ही छत के नीचे इकाइयां स्थापित करवाने को प्रयासरत है | हमारे द्वारा शासन व प्रशासन से तिलम संघ जो कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित 1 लाख 32 हजार मीटर का भूखंड है जो कि वर्ष 2002 से बंद पड़ा है | इसमें तकरीबन 75 से 90 लघु उद्योग की इकाइयां आसानी से स्थापित हो सकती है | इससे शहरी क्षेत्रों में स्थापित लघु उद्योगों को भी इकाई स्थापना के लिए उचित स्थान मिल सकेगा | अग्रवाल समाज के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव औद्योगिक व व्यापारिक हितों के लिए आवाज उठाता आया है और हमें बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर अपने व्यापारिक व औद्योगिक संगठन को मजबूती दिलवाने का प्रयास करना है | इस अवसर पर माणकचंद अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुशील बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, बलराज अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, पवन चौधरी, सुशील अग्रवाल, पंकज सिंघानिया, शिवशंकर अग्रवाल, दाऊलाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पुखराज अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, रूपचंद अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनन्तवीर जैन, वीरेंद्र किराडू, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, पवन पचीसिया आदि उपस्थित हुए |

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा