एलपीजी वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी किया जा रहा मुख्यमंत्री से मिले खाद्य मंत्री गोदारा


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

एलपीजी वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी किया जा रहा  
मुख्यमंत्री से मिले खाद्य मंत्री गोदारा


गेहूं खरीद व्यवस्था तथा एलपीजी वितरण का दिया फीडबैक

 

Khabaron Me Bikaner

एलपीजी वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी किया जा रहा  
मुख्यमंत्री से मिले खाद्य मंत्री गोदारा

गेहूं खरीद व्यवस्था तथा एलपीजी वितरण का दिया फीडबैक

बीकानेर, 10 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्य में गेहूं खरीद व्यवस्था तथा एलपीजी वितरण प्रणाली को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खाद्य मंत्री ने एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी किया जा रहा है।

उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी। बीकानेर जिले में चल रहे विकास कार्यों, संरचना सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति में चर्चा की।

ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए मंत्री  गोदारा ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्थाओं की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास