देवनानी ने किया इल्म्स संस्था के बैनर का विमोचन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

देवनानी ने किया इल्म्स संस्था के बैनर का विमोचन 


 

Khabaron Me Bikaner




देवनानी ने किया इल्म्स संस्था के बैनर का विमोचन 

अजमेर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज आगामी 11 अप्रैल को होने वाली पंचम वार्षिक लाइव 100 वें संगीतमय के बैनर का विमोचन किया। 

इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के संस्थापक डॉ लाल थदानी और जे एल एन मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ दीपा थदानी ने बताया कि संस्था द्वाराविगत 5 सालों से हर माह बॉलीवुड कलाकारों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्वरांजली का आयोजन कर रही है और वर्ष में एक बार संगीत साधकों के साथ वार्षिक लाइव कार्यक्रम का आयोजन करते हैं । 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा 11 अप्रैल को भव्य स्तर पर कार्यक्रम मनाया जा रहा है और संगीतमय कार्यक्रम की थीम है Music is Meditation and Therapy संगीत साधना है और असाध्य रोग का अचूक इलाज है ।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोपिंद्र पाल सिंह महासचिव एसीपी रिटायर्ड लोकेश त्रिपाठी सांस्कृतिक रवींद्र माथुर महिला संयोजक कुमकुम जैन उप सचिव रवींद्र जोधावत कोषाध्यक्ष एनके भार्गव, समीर गर्ग और नरेश गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का माल्यार्पणकर स्वागत किया और संस्था की विस्तृत जानकारी दी।

 उल्लेखनीय है संस्था के समाजोपयोगी कार्यों के साथ साथ संस्थापक डॉ लाल थदानी और डॉ दीपा थदानी गीत संगीत नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक अवसाद, डिप्रेशन, तनाव, सुसाइडल थॉट्स म्यूजिक थैरेपिस्ट के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई है ।



Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा