मनोज व्यास एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के अध्यक्ष निर्वाचित


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

मनोज व्यास एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के अध्यक्ष निर्वाचित


  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner



मनोज व्यास एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के अध्यक्ष निर्वाचित


बीकानेर, 16 अप्रैल।
डिजिटल मीडिया संपादकों के संगठन एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मनोज व्यास, विनय थानवी के बीच मतदान हुआ.

मतदान के बाद हुई मतगणना में द बीकानेर न्यूज के संपादक मनोज व्यास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय एक्सप्रेस के संपादक विनय थानवी को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें डिजिटल मीडिया से जुड़े अनेक संपादकों ने भाग लिया। परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज व्यास का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने, डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा