"विश्व नवकार महामंत्र दिवस" पर सामूहिक जाप का भव्य आयोजन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

 "विश्व नवकार महामंत्र दिवस" पर सामूहिक जाप का भव्य आयोजन

 

Khabaron Me Bikaner



 "विश्व नवकार महामंत्र दिवस" पर सामूहिक जाप का भव्य आयोजन


"जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो)" के तत्वावधान में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर तेरापंथ भवन, गंगाशहर में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त जैन समाज के संघों, संस्थाओं एवं श्रावक-श्राविकाओं की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
बीकानेर के विभिन्न जैन बहुल क्षेत्रों—गंगाशहर, भीनासर, रानीबाजार एवं शहर के परिधि क्षेत्रों के साथ-साथ उदयरामसर, नाल, लूणकरनसर, नोखा आदि स्थानों से श्रावक-श्राविकाएँ निर्धारित गणवेश में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
पंच परमेष्ठी का स्मरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि दाता श्री रामेश्वरानंद जी ने नवकार महामंत्र एवं जैन धर्म की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस मंत्र के जाप से रोग, दोष एवं शोक दूर होते हैं तथा आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है।
तत्पश्चात सामूहिक नवकार महामंत्र जाप एक स्वर में, लयबद्ध एवं अनुशासित रूप से प्रारंभ हुआ। अत्यंत शांतिपूर्ण वातावरण में लगभग 35 मिनट तक विशाल जनसमूह ने संत-महापुरुषों के सानिध्य में ध्यानमग्न होकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता की। सामूहिक जाप से तेरापंथ भवन का वातावरण दिव्यता एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के अमृत मुनि श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस कल्याणकारी महामंत्र का जाप आज विश्व के अनेक देशों में एक साथ शांति, अहिंसा एवं सत्य जैसे मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु किया जा रहा है। मुनि श्री ने मंगलपाठ के माध्यम से सभी को ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
जीतो बीकानेर के चेयरमैन जयचंद लाल डागा ने कहा कि सभी के सहयोग, श्रद्धा एवं उत्साह से यह आयोजन अत्यंत भव्य, दिव्य एवं सफल रहा।  सचिव  पुनेश मुसरफ ने बताया  सामूहिक नवकार महामंत्र जाप के माध्यम से विश्व शांति, अहिंसा, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया गया। 
जीतो महिला विंग की चेयरमैन श्रीमती ममता रांका ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्राविकाओं ने सामायिक के साथ नवकार महामंत्र की साधना की। 
जीतो यूथ विंग के चेयरमैन श्री दर्शन जैन सांड ने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों एवं अशांति से गुजर रहा है, ऐसे में इस प्रकार के सामूहिक आध्यात्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ मानवता के कल्याण एवं शांति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन के प्रायोजक  चंपालाल डागा,  विमलचंद डागा,  विकास डागा,  विनीत डागा,  जयचंद लाल डागा एवं  पदम दफ्तरी तथा  जय दफ्तरी का जीतो यूथ विंग के चेयरमैन दर्शन सांड, मुदित खजांची, आशीष बुच्चा एवं भवेश बैद द्वारा अभिनंदन किया गया।
 पदम दफ्तरी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, संस्थाओं, संघों एवं विभिन्न स्थानों से पधारे धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास