खान और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

खान और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

 

Khabaron Me Bikaner


*खान और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही*
बीकानेर, 2 अप्रैल। खान एवं पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए खनिज मुर्रम के दो एवं खनिज सिलिका सैंड के छह सहित कुल आठ वाहन जब्त किए। इनमें से 4 वाहन ओवरलोड खनिज भरे हुए तथा 4 वाहन बिना रवन्ना के पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। अधीक्षण खनि अभियंता एन.के.बैरवा के नेतृत्व में खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित के चैकिंग दल द्वारा गश्त के दौरान पकड़े गए सभी आठ वाहनों पर नियमानुसार कुल 10 लाख 11 हजार 693 रुपये की पेनल्टी लगाई गई, जो वसूल की जा चुकी है। इस कार्यवाही में खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी एवं खनि कार्यदेशक श्री रमेश गहलोत के साथ पुलिस थाना नाल एवं पुलिस थाना बीछवाल का स्टाफ मौजूद रहा। जिलें में रॉयल्टी ठेके समाप्त होने के बाद से क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से सघन जाँच की जा रही है जिससे राजस्व अपवंचना को रोका जा सके। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने खनि अभियंता को जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा