नवाचार: बीकानेर जिला परिषद में हेल्पलाइन शुरू


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

नवाचार: बीकानेर जिला परिषद में हेल्पलाइन शुरू
bahubhashi Khabaron Me Bikaner

 

Khabaron Me Bikaner


नवाचार: बीकानेर जिला परिषद में हेल्पलाइन शुरू

बीकानेर, 15 अप्रैल। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी, प्रस्ताव और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला परिषद में हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार आमजन अब विभागीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने, समस्याओं के समाधान तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0151-2226016 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकेंगे।
हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के लिए दो कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। इनमें  निर्मल स्वामी (कनिष्ठ सहायक) तथा  आशीष राजवंशी (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं। दोनों कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी प्रस्ताव, जानकारी और शिकायतों का विधिवत रजिस्टर में संधारण करें तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। इसके साथ ही विकास अधिकारियों एवं पंचायत समिति स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
जिला परिषद प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी और शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक सुलभ और पारदर्शी बनेगी। वहीं, नियुक्त कार्मिकों को प्रतिदिन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा