Subscribe Us

test

एकात्म मानववाद और अंत्योदय ही भाजपा की आत्मा है - श्याम पंचारिया जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर बज्जू मंडल का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

एकात्म मानववाद और अंत्योदय ही भाजपा की आत्मा है - श्याम पंचारिया जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात

दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर बज्जू मंडल का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न

 

Khabaron Me Bikaner



एकात्म मानववाद और अंत्योदय ही भाजपा की आत्मा है - श्याम पंचारिया जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात

दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर बज्जू मंडल का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न !


कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान बज्जू मंडल अध्यक्ष सुभाष जयाणी की अध्यक्षता में बिश्नोई धर्मशाला में सम्पन्न हुआ !

इसके अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बज्जू मंडल में प्रदर्शनी लगाना ,सुबह योग करना तथा उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण का परिचय दिया।

शिविर के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि एकात्म मानववाद और अन्तोदय का स्वरूप ही भाजपा की अंतरात्मा है इस दौरान “वैचारिक अधिष्ठान एवं भाजपा का इतिहास” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कैडर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के सिद्धांतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का वाहक बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आमजन को लाभान्वित करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
शिविर के प्रथम सत्र की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। 

द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता कैलाश बिश्नोई जिला महामंत्री देहात रहे और बूथ प्रबंधन पर कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता और साथ ही कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण दायित्व में से एक दायित्व है इस सत्र की अध्यक्षता पंडित सही राम ने की !

तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा संभाग सह संयोजक आईटी सेल चैन सिंह राजपुरोहित रहे तथा इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता गुल्लू खा ने की। अपने संबोधन में चैन सिंह राजपुरोहित ने बूथ मैनेजमेंट, डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर बूथों की ग्रेडिंग की जाएगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सशक्त माध्यम बन चुका है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से दक्ष होकर पार्टी की उपलब्धियों और सकारात्मक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

आखिरी सत्र में धन्यवाद मंडल अध्यक्ष सुभाष जानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था से युवाओं और आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर कार्यशाला मे मदनसिंह भाटी अध्यक्ष कृषि मंडी बज्जू ,पंचायत समिति सदस्य रामकुमार गोदारा, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, छैलूसिंह, देवीलाल माधाणी, वेदप्रकाश मंडल उपाध्यक्ष, मण्डल महामंत्री महेंद्र सिंह, देवीलाल भाम्भू, मण्डल मंत्री मंजू शर्मा, संदीप कुमार, प्रवक्ता देवीलाल नाई सहित  भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Powered by Blogger.