Subscribe Us

test

हाईवे स्टे : बीकानेर में पर्यटन और आतिथ्य परंपरा को मिलेगा नया आयाम बीकानेर की धरती पर लग्ज़री आतिथ्य का नया अध्याय ‘AURA by the Thar’


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

हाईवे स्टे : बीकानेर में पर्यटन और आतिथ्य परंपरा को मिलेगा नया आयाम

बीकानेर की धरती पर लग्ज़री आतिथ्य का नया अध्याय ‘AURA by the Thar’

  33


khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner

हाईवे स्टे : बीकानेर में पर्यटन और आतिथ्य परंपरा को मिलेगा नया आयाम

बीकानेर की धरती पर लग्ज़री आतिथ्य का नया अध्याय  ‘AURA by the Thar’

क्रियान्वयन को तैयार बड़ी योजनाओं की रूपरेखा

बीकानेर। थार की सुनहरी रेत और समृद्ध राजस्थानी संस्कृति के बीच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाेटल ओरा बाई द थार अब बीकानेर की नई पहचान बनेगी। जयपुर रोड पर बाईपास से 300 मीटर आगे बनी इस भव्य होटल के शुभांरभ से पहले होटल प्रबंधन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाकर होटल की विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
बागड़ी परिवार ने साझा किया विज़न, बोले—बीकानेर को इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी पहचान देंगे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मयंक बागड़ी, मनन बागड़ी, दीपा बागड़ी एवं मिहिर बागड़ी ने बताया कि होटल को पारंपरिक राजस्थानी विरासत और आधुनिक लक्ज़री के समन्वय के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यह पहल शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।
होटल में मेहमानों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ राजस्थानी व्यंजन, लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवा का विशेष प्रावधान किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि यहां आने वाले पर्यटकों को ‘रॉयल एक्सपीरियंस’ का एहसास कराया जाएगा।
प्रबंधन ने जानकारी दी कि होटल में भविष्य में कॉर्पोरेट इवेंट्स, वेडिंग डेस्टिनेशन और सांस्कृतिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है, जिससे बीकानेर के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों को होटल का भ्रमण करवाया गया, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।
होटल प्रबंधन ने सभी अतिथियों और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि AURA by the Thar बीकानेर के आतिथ्य क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा और शहर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

No comments:

Powered by Blogger.