धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयंती पर भव्य आयोजन, भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ
श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयंती पर भव्य आयोजन, भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ
बीकानेर, 2 अप्रैल। संत श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को गंगाशहर में नोखा रोड स्थित श्री पीपा जी मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट, गंगाशहर के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के सचिव भंवर लाल बड़गुजर ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार सायं मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। गुरुवार प्रातः श्री पीपा जी महाराज का विधिवत अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री बड़गुजर ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में विकास कार्यों के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रस्तावित निर्माण कार्यों में 10 कमरे, एक रसोई, पानी का कुंड एवं बाथरूम का निर्माण शामिल है, जिसे समाज बंधुओं के आर्थिक सहयोग से पूर्ण किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भंवर लाल बड़गुजर, धनराज कच्छावा, राजेंद्र कुमार बड़गुजर, राजकुमार कच्छावा, जगदीश कच्छावा, ललित कच्छावा, रामलाल चौहान, बाबूलाल सोलंकी, मुरलीधर दैया, विजय सिंह तंवर, संजय चौहान, नवदीप टाक, रामदेव कच्छावा, मनोज कुमार बड़गुजर, इंद्रचंद दैया एवं शेर सिंह कच्छावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात श्री पीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल, गंगाशहर द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जयंती उत्सव के सफल आयोजन में नवयुवक मंडल के अर्जुन कच्छावा, किशोर कच्छावा, बजरंग सिंह कच्छावा, राधेश्याम कच्छावा, अनिल सिंह, धीरज कच्छावा, शुभम सिंह कच्छावा, राकेश कच्छावा, संजय दैया, महादेव कच्छावा एवं अजित दैया सहित सभी युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित समाज बंधुओं ने नवयुवक मंडल की टीम के प्रयासों की सराहना की।
देशनोक पीपा क्षत्रिय समाज का नया अध्यक्ष नियुक्त
देशनोक/ बीकानेर/राजस्थान:
पीपा क्षत्रिय समाज में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समाज के सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष की घोषणा की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया, जिससे समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष बजरंग चौहान ने अपने संबोधन में समाज के विकास, एकता और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और शिक्षा, रोजगार व सामाजिक सुधार के क्षेत्र में विशेष पहल करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पीपा क्षत्रिय समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
यह नियुक्ति समाज के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है।




No comments: