Subscribe Us

test

देवनानी ने 61कलाकारों को दिया गौरव सम्मान इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का 💯 वां लगातार संगीतमय कार्यक्रम ने रचा इतिहास


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

देवनानी ने 61कलाकारों को दिया गौरव सम्मान
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का 💯 वां लगातार संगीतमय कार्यक्रम ने रचा इतिहास




bahubhashi Khabaron Me Bikaner  

Khabaron Me Bikaner

देवनानी ने 61कलाकारों को दिया गौरव सम्मान
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का 💯 वां लगातार संगीतमय कार्यक्रम ने रचा इतिहास

अजमेर। 13 अप्रैल 2026

इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा जेएलएन मेडिकल कॉलेज बीआर अंबेडकर सभागार में 💯 वां लगातार स्वरांजलि 2026 का आयोजन एक इतिहास बन गया।  

थीम म्यूजिक इज मेडिटेशन एंड थेरेपी पर 
 मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी का म्यूजिक लवर्स ने सार्वजनिक अभिनंदन करते हुए अजमेर की ऐतिहासिक स्मारकों को ब्रिटिश और मुगल साम्राज्य की दासता से मुक्त करते हुए सनातन नामकरण करने और अजमेर के चौमुखी विकास के लिए सार्वजनिक अभिनंदन किया । विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि “संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने का एक साधन है।” उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ, सकारात्मक और संवेदनशील समाज का निर्माण करें और संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं , साधना बनाएं । उन्होंने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा निरंतर 100वें कार्यक्रम की इस गौरवशाली श्रृंखला का आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उपलब्धि है, बल्कि समाज के मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति एक सशक्त पहल भी है। 

संस्था से जुड़े कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लाइव प्रस्तुति देकर प्रभावित किया । ओ दिलबर जानिए ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना, दिल में हो तुम, माय हार्ट इज़ बीटिंग, प्यार दो प्यारी लो
चांद सिफारिश जो करता , बचना ए हसीनों , तू मेरी जिंदगी है, सांसों की जरूरत है जैसे रहे ना रहे हम, ये रेशमी जुल्फ़ें, समां है सुहाना 2
मीना कन्जानी, आदि गानों पर भारती नन्दी, रश्मी मिश्रा, उषा मित्तल के साथ , मीना कंजानी और अनेक महिलाएं पुरुष नाचने झूमने लगे ।

खचाखच भरे सभागार में चिकित्सकों ने किशोर कुमार का मेडले गाकर स्वरांजली दी । यह शाम मस्तानी, पल पल दिल के पास चिकित्सालय अधीक्षक डॉ अरविंद खरे उपाधीक्षक अमित यादव डॉ श्याम भूतड़ा, डॉ महेंद्र खन्ना, डॉ कमलेश तनवानी, डॉ महेश मेहता, डॉ विकास सक्सेना युधिष्ठिर चौहान , एमपी शर्मा, विजय हल्द्वानीया, गोपेंद्र पाल सिंह, सरवर खान के साथ साथ दर्शक भी तालियों के साथ गुनगुनाने लगे।

  
वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष जयपुर द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती इंदिरा वासुदेव देवनानी की मधुर स्मृति में 61 कलाकारों का गीत, संगीत, नृत्य में सराहनीय योगदान के लिए IIMLS गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ लाल थदानी डॉ दीपा थदानी को म्यूजिक थैरेपिस्ट गौरव अवॉर्ड दिया गया ‌।

 मीनू विकास संस्था के बच्चों का गणेश पूजन के और नवनीत के सत्यम शिवम सुंदरम पर मेडीकल छात्राओं अनुराधा विद्यासर, कृतिका मीणा, कनिष्का चौधरी की आकर्षक नृत्य देख पूरा हाल तालियों से गूंज उठा । डॉ भट्ट रिहैबिलिटेशन सेंटर और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के अधिकारी यो की शानदार प्रस्तुतियों के लिए अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया । समीर सतीश दीक्षित डेविड एवं अन्य साजिदों द्वारा आर्केस्ट्रा गिटार कीपैड टेबल की शानदार प्रस्तुति पर हाल कई बार तालियों से गूंज उठा ‌। चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया ।

स्वागत भाषण में संस्थापक डॉ लाल थदानी और डॉ दीपा थदानी ने संस्था के 5 साल के सफ़र के अलावा नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ धन्नाकुर ठाकुर, सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा द्वारा प्रस्तुति पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से कुंठा अवसाद डिप्रेशन तनाव आपसी प्रतिस्पर्धा, असाध्य रोग में योग और संगीत को शारीरिक व मानसिक सभी परेशानियों के लिए आवश्यक और अचूक इलाज बताया ।

समारोह में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाँ अनिल सामरिया, रोटेरियन राजीव तोषनीवाल, डॉ मुकेश पंजाबी, इनरव्हील से प्रीति तोषनीवाल, 
 बृजेश शर्मा सोमरतन आर्य, डॉ सुरेश गाबा, नागरानी परिवार , थदानी परिवार और भार्गव परिवार के अलावा बड़ी मात्रा में उपस्थित नर्सिंग छात्र-छात्राऐं, विभिन्न महकमों के अधिकारी , प्रणय नन्दी, यतीश अग्रवाल उपस्थित थे।  

रवींद्र माथुर , कुमकुम जैन , रवींद्र जोधावत,  एनके भार्गव , हेम वर्मा, संजीव शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।

 मंच संचालन डाँ अभिषेक माथुर एवं पूनम पान्डे ने किया। डॉ भट्ट रिहैबिलिटेशन सेंटर और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के अधिकारीयों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया ।

सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत विभिन्न कलाकारों को स्वरांजलि देते हुए मेडले और देशभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।


No comments:

Powered by Blogger.