Subscribe Us

test

बीकानेर : नकद रु51सौ का पुरस्कार चाइनीज मांझा बेचने एवं उपयोग करने की जानकारी देने पर मिलेगा पतंगबाजों एवं पतंग विक्रेताओं ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार करने की ली शपथ


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : नकद रु51सौ का पुरस्कार चाइनीज मांझा बेचने एवं उपयोग करने की जानकारी देने पर मिलेगा
पतंगबाजों एवं पतंग विक्रेताओं ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार करने की ली शपथ

 

Khabaron Me Bikaner

बीकानेर : नकद रु51सौ का पुरस्कार चाइनीज मांझा बेचने एवं उपयोग करने की जानकारी देने पर मिलेगा
पतंगबाजों एवं पतंग विक्रेताओं ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार करने की ली शपथ

 बीकानेर 
 अक्षय तृतीया एवं बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर में होने वाली पतंग बाजी पर बीकानेर शहर के ह्रदय स्थल कोटगेट के अंदर बुधवार की शाम को चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने को लेकर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा संरक्षक सुनील दत्त नागल, बीकानेर कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर के नेतृत्व में काईट एसोसिएशन के पदाधिकारियों , पतंग विक्रेताओं एवं पतंगबाजों को चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि काईट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद असलम कयामखानी ने शपथ लेते हुए कहा कि हमारी संस्था को जो व्यक्ति चाइनीज मांझे बेचने एवं उपयोग करने की जानकारी देता है उसको नक़द 51 सौं रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा।उस का नाम गुप्त रखा जायेगा।
पशु पक्षियों के संरक्षण और जनता की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाई है। इस अवसर पर पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों के लिए अपितु मानव प्रजाति के लिए भी हानिकारक है। संत संतोषानंद ने कहा कि शहर के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करना है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया ने कहा हमारी संस्था द्वारा शहर में स्कूली बच्चों, नागरिकों और दुकानदारों को चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जा रही है।

No comments:

Powered by Blogger.