श्रीमाली समाज की महिलाओं ने लोटिया यात्रा निकाली 16 दिन करती हैं धींगा गवर पूजन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

श्रीमाली समाज की महिलाओं ने लोटिया यात्रा निकाली
16 दिन करती हैं धींगा गवर पूजन

 

Khabaron Me Bikaner


श्रीमाली समाज की महिलाओं ने लोटिया यात्रा निकाली
16 दिन करती हैं धींगा गवर पूजन

बीकानेर में गणगौर पूजन का एक समृद्ध इतिहास रहा है। इसी गणगौर पूजन में अनेक रूपों की गणगौरों का पूजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में धींगा गवर रूप की गणगौर पूजन का भी विशिष्ट स्थान है। जैसा कि इसके नाम से ही ज्ञात होता है कि राजस्थानी भाषा में धींगा का अर्थ जबरदस्ती से है। इस गणगौर का पूजन श्रीमाली समाज की महिलाएं 16 दिन का करती है वही अन्य समाज में 15 दिन का पूजन होता है। इन दिनों में महिलाओं में धींगा गवर पूजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जाता है। शनिवार को श्रीमाली समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा (लोटिया) निकाली जिसमें सुनीता देवी, रेनू जी, ज्ञानु जी, इंद्रा जी, सुशीला जी,लक्ष्मी जी, स्वाति,अपर्णा,डिम्पल,चेतना,दिव्या नेहा,बंटी,जानवी,अनामिका,इशिता,युक्ति, दिशु, खुशी और गोलू ने नाचते गाते ब्रह्मपुरी चौक से विभिन्न मोहल्लों में गए।

 और धींगा गवर को ढोल-ताशों के साथ पानी पिलाने की रस्म अदायगी की गई।

इस वर्ष धींगा ग़वर माता बीकानेर में ब्रह्मपुरी चौक में सुनीता गणेश दत्त जी श्रीमाली के घर पर विराजमान हुई

 रविवार को श्रीमाली समाज की महिलाओं द्वारा बीन-बीनणी बनकर समाज के घरों में घूमाई की जाएगी।आज श्रीमाली समाज में बीन स्वाति दवे और बीनणी डिम्पल श्रीमाली बनेगी और शहर में समाज के लोगों के घर देर रात जाएगी। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत सम्मान भी होगा। इसमें महिलाएं पुरुष का स्वांग रच कर बीन बिनडी बनते है



Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा