प्रशासन ने सुन ली तालाब की गुहार ! लौटेगा कोडमदेसर तालाब का वैभव, जिला परिषद की टीम ने किया निरीक्षण
प्रशासन ने सुन ली तालाब की गुहार ! लौटेगा कोडमदेसर तालाब का वैभव, जिला परिषद की टीम ने किया निरीक्षण
ग्रामीणों ने तालाब की जो दशा बताई थी वह जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें यह खबर 👇
प्रशासन ने सुन ली तालाब की गुहार : https://khabaronmebikaner.blogspot.com/2026/04/blog-post_548.html
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
प्रशासन ने सुन ली तालाब की गुहार ! लौटेगा कोडमदेसर तालाब का वैभव, जिला परिषद की टीम ने किया निरीक्षण
बीकानेर, 2 मई। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कोडमदेसर के तालाब के पुनरुद्धार को लेकर जिला परिषद ने पहल तेज कर दी है। जिला कलेक्टर और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिला परिषद की टीम ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रियंका तलानिया के नेतृत्व में शनिवार को तालाब का निरीक्षण किया और इसके वैभव को पुनः लौटाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा साफ-सफाई, गाद निकासी और जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। विशेष रूप से नहर से तालाब में जल आपूर्ति की संभावनाओं को लेकर तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया, जिससे वर्षभर जल की उपलब्धता बनी रहे और तीर्थ स्थल की गरिमा बरकरार रखी जा सके।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के पुनर्जीवन के लिए शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना तैयार कर अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि कोडमदेसर तीर्थ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण स्थल है, ऐसे में इसके संरक्षण और विकास के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं।
इस अवसर पर विकास अधिकारी कोलायत वीरपाल सिंह, जेठाराम कुम्हार एवं सहायक अभियंता सहित पंचायत राज से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment