बीकानेर : फिर इन 2 पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रकरण दर्ज जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

बीकानेर : फिर इन 2 पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



बीकानेर : फिर इन 2 पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

*विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर 2 पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त* 

बीकानेर, 14 मई। उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जयपुर से आई टीम ने गुरुवार को भी जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया। विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्री देवकी नंदन ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत जिले में गुरुवार को भी पेट्रोल पंपों के विरुद्ध व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। 

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गठित विभागीय जांच दल द्वारा जिले के कुल 5 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान गढ़ गणेश पेट्रोलियम एचपीसीएल, जूनागढ़ के पीछे तथा विजय मोटर्स, जयपुर रोड पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर कुल 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

 देवकी नंदन ने बताया कि श्री बालाजी पेट्रोलियम, गाढ़वाला, नित्यकरण फ्यूल्स, सेरूना तथा चौधरी बिल्डर एंड कंपनी, सेरूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तथा उनके परिणाम संतोषजनक रहे। देवकीनंदन ने बताया कि आगामी दिनों में सम्पूर्ण राजस्थान में पेट्रोल पंपों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को सही माप-तौल के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कराना है।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न

गंगाशहर तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ अभिनंदन आस्था का केन्द्र बनी गंगाशहर की भूमि ऊर्जावान : सुमन नाहटा