श्री सिद्धेश्वर मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
श्री सिद्धेश्वर मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन
श्री सिद्धेश्वर मनोकामना पूर्ण महादेव मंदिर, बल्लभ गार्डन,D 2-24(B) बीकानेर में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भव्य विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart कलश यात्रा का शुभारंभ 11 अगस्त को प्रातः 9 बजे हुआ। मंदिर समिति की ओर से कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया।
मंदिर के पुजारी उमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत 12, 13 एवं 14 अगस्त को हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे तथा 15 अगस्त को भव्य जागरण रखा जाएगा।
कलश यात्रा में अशोक महाराज समाजसेवी श्री सुल्तान सिंह जी, श्री विजय सिंह जी, श्री गिरधारी सिंह जी, श्री ,ऋषब जी अरोड़ा एवं उनका परिवार, श्री जगदीश प्रसाद उपाध्याय ,अरून कुमार सोलंकी मनीषा जी मेहरा उमेश उपाध्याय सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
हर-हर महादेव!
जय भोलेनाथ!
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi




Comments
Post a Comment