‘हर घर तिरंगा’ अभियान: ग्रामीण हाट में सजा तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला संग्रहालय में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: ग्रामीण हाट में सजा तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला
संग्रहालय में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश 

Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


‘हर घर तिरंगा’ अभियान: ग्रामीण हाट में सजा तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला
संग्रहालय में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश 

बीकानेर, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीण हाट परिसर में दो दिवसीय ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन शुरू हुआ। जिला कलेक्टर निशान्त जैन एवं श्रीमती सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

दूसरी ओर, अभियान के तहत गंगा राजकीय संग्रहालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संग्रहालय अध्यक्ष राकेश शर्मा, संग्रहालय प्रबंधन तथा गणमान्य नागरिकों ने किया।  

ग्रामीण हाट 
इस अवसर पर जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने आमजन से अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

*तिरंगे की थीम पर सजा ग्रामीण हाट*

ग्रामीण हाट परिसर को तिरंगे की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से जुड़ी विभिन्न जानकारियों एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई। वहीं चरखे से ऊन कातने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं अन्य सामग्री के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इससे आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिला। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, सम्मान एवं गरिमा के प्रति जागरूक किया गया।

*गणेश पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, लोक कलाकारों ने बांधा समां*

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान गणेश के पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात मेला स्थल पर लोक कलाकारों ने लोक गायन एवं लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन में राजस्थानी लोक संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा रंग भर दिया।

आयोजन स्थल पर पूरे दिन तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

*विभिन्न विभागों की रही सहभागिता*

नगर निगम, जिला परिषद, उद्योग विभाग, महिला अधिकारिता एवं राजीविका सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में जिला परिषद सीईओ श्रीमती शैलजा पांडेय, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा, नगर निगम के निदेशक वित्त श्री धीरज जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, महिला अधिकारिता की उपनिदेशक श्रीमती अनुराधा सक्सेना, राजीविका के डीपीएम श्री दिनेश कुमार मिश्रा, जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

*गंगा राजकीय संग्रहालय में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश*

बीकानेर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गंगा राजकीय संग्रहालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान तिरंगा हाथों में लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संग्रहालय अध्यक्ष राकेश शर्मा, संग्रहालय प्रबंधन तथा गणमान्य नागरिकों ने किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

यह आयोजन राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा है। अभियान के माध्यम से देशवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में संग्रहालय के कर्मचारी शंकर दत्त, हर्ष मनोहर सहित अन्य कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल नजर आया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर से इदौर पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, पदक जीतने का लक्ष्य

अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था के सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित