फुले समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रेल को, सर्वसमाज हुआ एकत्र, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi
फुले समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रेल को, सर्वसमाज हुआ एकत्र, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी


 

Khabaron Me Bikaner


फुले समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रेल को, सर्वसमाज हुआ एकत्र, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुलेजी की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'फुले समरसता संकल्प समारोह को लेकर गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सर्वसमाज के तत्वावधान में एक मीटिंग आयोजित की गई। माली सैनी समाज समन्वय समिति, बीकानेर ने बताया कि 11 अप्रैल, शनिवार शाम 5:00 बजे आयोजित होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा, जिसमें बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे। सभा को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले समारोह की विस्तृत रूपरेखा (रणनीति) तैयार की गई। फुले समरसता संकल्प समारोह के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार, अतिथि स्वागत एवं मंच व्यवस्था आदि विभिन्न कार्यसमितियों का गठन किया गया है एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास