कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की करें कार्रवाई-- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की करें कार्रवाई-- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

 

Khabaron Me Bikaner


कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग पर प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की करें कार्रवाई-- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

*मुख्यमंत्री ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली बैठक*

बीकानेर 28 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रतिदिन एलपीजी के संबंध में नियमित समीक्षा कर जमीनी परिस्थितियों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कालाबाजारी एवं ओवरप्राइसिंग में लिप्त संस्थाओं या व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं बार-बार उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण कर अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई तथा स्टॉक रजिस्टर एवं वास्तविक भंडारण का मिलान भी सुनिश्चित किया जाए।

 शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में एलपीजी आपूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त टीमों के तहत विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, सभी जिलों में एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं के गोदामों, एजेंसियों एवं वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा, संबंधित विभाग के अधिकारी समेत जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, डीएसओ नरेश शर्मा समेत सभी जिला कलक्टर्स वीसी के माध्यम से जुड़े।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास