बीकानेर अग्रवाल भवन : श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु, मिला संतों का सान्निध्य


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर अग्रवाल भवन : श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु, मिला संतों का सान्निध्य 


 

Khabaron Me Bikaner

बीकानेर अग्रवाल भवन :  श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु, मिला संतों का सान्निध्य 

बीकानेर। पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णगिरी द्वारा अग्रवाल भवन गंगाशहर रोड पर आयोजित विराट नवरात्रि भगवती कथा यज्ञ महोत्सव में संत महात्माओं का सान्निध्य मिल रहा है। ट्रस्टी डॉ संकेश छाजेड़ ने बताया कि आज कार्यक्रम में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पं. रामेश्वरानंद जी पुराेहित व बालोतरा से आए संत सनातनीजी महाराज ने शिरकत की व अपने अपने विचार भी व्यक्त किए। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा वाचन में जगद्गुरु वसंत विजयानंदगिरीजी महाराज ने बताया कि देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक मां कात्यायनी, जो कि विवाह, प्रेम एवं मनोकामना पूर्ति की देवी है। गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पाने के लिए इनकी पूजा की थी। कार्यक्रम में  उपस्थित सभी भक्तों को लाल धागे में मंत्रोच्चारण के साथ 27 गांठों के साथ सिद्ध रक्षा सूत्र बनवाया गया।  
 ग्यारह दिवसीय महोत्सव के छठे दिन मंगलवार को भी प्रतिदिन की तरह तीन समय का प्रसाद भंडारे का क्रम अनवरत जारी रहा। 

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास