भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनीष सोनी व पंकज अग्रवाल ने किया स्वागत




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
22 मार्च 2026 

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनीष सोनी व पंकज अग्रवाल ने किया स्वागत 

 

Khabaron Me Bikaner




भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

श्याम पंचारिया की अगुवाई में मनीष सोनी व पंकज अग्रवाल ने किया स्वागत 

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और आमजन से जुड़कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मीडिया संयोजक मनीष सोनी तथा भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का स्वागत किया। कार्यक्रम में महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास