फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी
भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक



 

Khabaron Me Bikaner


फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाई जाएगी
भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी ने दिए निर्देश, ली समीक्षा बैठक

बीकानेर, 29 मार्च।प्रभारी भू-अभिलेख अधिकारी सुश्री महिमा कसाना द्वारा रविवार को कोलायत और हदाँ तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री (FRC) एवं संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी एवं रजिस्ट्री कार्य में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच एवं वार्ड पंचों के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाउंसमेंट वाहन के माध्यम से भी आमजन को जानकारी देने पर बल दिया गया।

प्रभारी अधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ कार्य में प्रगति लाई जाए तथा सामने आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि LRC प्पटवारी की आईडी का प्रभावी उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें।

इससे पूर्व सुश्री महिमा कसाना ने कोलायत एवं तहसील हदा क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन कार्यों का फील्ड निरीक्षण भी किया तथा मौके पर कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में तहसीलदार (भू-अभिलेख) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा