विराट नवरात्रि महोत्सव : श्रद्धालुओं ने यज्ञ और कथा सत्संग का लाभ लिया




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
24 मार्च 2026

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

विराट नवरात्रि महोत्सव : श्रद्धालुओं ने यज्ञ और कथा सत्संग का लाभ लिया

 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर। 
 चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महोत्सव एवं श्री महालक्ष्मी दिव्य महायज्ञ के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ और कथा सत्संग का लाभ लिया।
गंगाशहर राेड़ स्थित अग्रवाल भवन परिसर में निःशुल्क प्रसाद भंडारे के साथ बीकानेर में शक्ति आध्यात्मिक महोत्सव हर्षोल्लास से जारी है। नियमित पूजा, जप, साधना आराधना के बाद दोपहर को हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई तथा रात में श्रीमद् देवी भागवत कथा में व भजन संध्या में जयकारों व तालियों की गूंज ने समा बांधा। कार्यक्रम में नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूल भी उपस्थित रहे। उनका श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट, कृष्णगिरी से जुड़े सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया व  जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज ने आशीर्वाद दिया । 

महाराज ने कहा कि देशनोक वाली मां करणी की कृपा प्राप्त राव बीकाजी की इस पावन पुनीत नगरी छोटीकाशी की बीकानेरियत भरी महिमा निराली है। उन्होंने माँ स्कंदमाता के स्वरुप को कल्याणकारी एवं अति प्रेरणा दायक बताते हुए  कहा कि कार्तिकेय जी को ही स्कन्द जी के नाम से जाना जाता है, इसी कारण माँ को स्कन्दमाता भी कहा जाता है। 
 

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास