शिक्षक परिषद् की साधारण सभा की बैठक आयोजित डॉ शीशपाल सिंह नए अध्यक्ष, डॉ रैगर महासचिव


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



 

Khabaron Me Bikaner


शिक्षक परिषद् की साधारण सभा की बैठक आयोजित

डॉ शीशपाल सिंह नए अध्यक्ष, डॉ रैगर महासचिव

बीकानेर, 27 मार्च। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक परिषद् की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को मानव संसाधन विकास निदेशालय में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक परिषद की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्व सम्मति से डॉ. शीशपाल सिंह को अध्यक्ष, डॉ मदन लाल रेगर को महासचिव तथा डॉ रंजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
शिक्षक परिषद की 10 वर्षों से अध्यक्ष रहीं डॉ मीनाक्षी चौधरी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और विश्वविद्यालय तथा कार्मिकों के हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में विश्वविद्यालय कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के प्रयास पर सहमति व्यक्त की गई।   
नवगठित कार्यकारिणी ने कार्मिकों तथा विश्वविद्यालय के हित में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा