कनाड़ा वर्ल्ड कप बीकानेर के ओझा : टीम को मिली भारतीय क्रिकेट टीम जर्सी


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi
कनाड़ा वर्ल्ड कप बीकानेर के ओझा : टीम को मिली भारतीय क्रिकेट टीम जर्सी


 

Khabaron Me Bikaner

कनाड़ा वर्ल्ड कप  बीकानेर के ओझा : टीम को मिली भारतीय क्रिकेट टीम जर्सी

बीकानेर के वेटरन क्रिकेटर किशन ओझा 9 से 23 अगस्त तक कनाड़ा में होने वाले आईएमसी ओवर सिक्सटी वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट मे भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं । चंडीगढ़ में 18 मार्च को टीम के 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया है। इसमें बीकानेर के ओझा को भी स्थान मिला है। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल मास्टर क्रिकेट (आईएमसी) द्वारा किया जाएगा। इसमे दुनिया के आठ देश भागीदारी निभाएंगे। एशिया से भारत के अलावा श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। टीम के चयन के लिए टाटानगर, पुडुचेरी और हैदराबाद में विभिन्न स्तर पर प्रक्रिया हुई थी। इस दौरान 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंतिम स्तर पर फिटनेस टेस्ट सहित अन्य औपचारिकताओं के पश्चात् 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को भारतीय टीम की जर्सी प्रदान की गई है। टीम 26 जुलाई को कनाड़ा के लिए रवाना होगी। टीम के साथ संदीप पाटिल कोच और सैयद किरमानी मैनेजर के रूप में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि किशन ओझा ने वर्ष 1989 में काॅल्विन शील्ड के साथ अपने कॅरियर की शुरूआत की। ओझा नैरोबी सहित अनेक स्थानों पर वेटरन क्रिकेट खेलकर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास