बीकानेर : एक घंटे तक घूमों तो सही इस वृद्धजन भ्रमण पथ पर हो गई सफाई, होती भी रहेगी


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर : एक घंटे तक घूमों तो सही इस वृद्धजन भ्रमण पथ पर 
हो गई सफाई, होती भी रहेगी



 

Khabaron Me Bikaner


बीकानेर : एक घंटे तक घूमों तो सही इस वृद्धजन भ्रमण पथ पर 
हो गई सफाई, होती भी रहेगी

बीकानेर 
वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता अभियान जारी, पिछले सप्ताह का शेष कार्य भी हुआ पूर्ण

बीकानेर:
शहर के वृद्धजन भ्रमण पथ स्थित उद्यान क्षेत्र में आज Hour for Nation टीम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पिछले सप्ताह प्रारम्भ किए गए अभियान के शेष कार्य को आज पूर्ण करते हुए उद्यान से प्लास्टिक , कचरा एवं अन्य अवांछित सामग्री एकत्र कर ट्रॉली में भरकर डंपिंग यार्ड भेजा गया।

लगातार चल रहे इन प्रयासों के कारण उद्यान क्षेत्र में स्वच्छता और सुव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी इन अभियानों की सराहना की जा रही है और धीरे-धीरे यह स्थान नियमित रूप से स्वच्छ एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई सप्ताहों से Hour for Nation टीम इस क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रही है। प्रत्येक रविवार को स्वयंसेवक एकत्र होकर सफाई, कचरा निष्पादन तथा जनजागरूकता का कार्य कर रहे हैं, जिससे नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ी है।

संस्था का परिचय
वर्ष 2016 में प्रारम्भ हुई Hour for Nation पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को सप्ताह में कुछ समय राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। संस्था का संदेश —
“हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” — के साथ टीम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

आज अभियान में उपस्थित सदस्य:
सुशील यादव, भवानी सिंह राजपुरोहित, बसंत, गुरमोहन सेठी, डॉ. फारूक, रमेश उपाध्याय, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, अरुण चम, हरीश चारण, इन्द्र सिंह, भूपेंद्र खत्री, सीए सुधीश शर्मा, माणक व्यास, गजेंद्र सरीन, मोहम्मद हसन, महेंद्र तिवाड़ी, सुरभि शर्मा, सीए वसीम रज़ा, कपिला शर्मा, दीपा सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के समापन पर सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से स्वच्छता कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास